Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Voting: लोकसभा चुनाव के दो चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है. वहीं अब 7 मई को तीसरे चरण के लिए मंगलवार को मतदान शुरु हो चुका है. इस चरण में 12 राज्यों और 93 सीट शामिल है. जिनमें से गुजरात की सभी 25 सीटों पर वोटिंग होगी. इसके अलावा कर्नाटक की 14 और उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर मतदान होगा. अब तक 190 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है. इस बीच आइए इस आर्टिकल के माध्यम से रखते हैं सभी सीटों पर नजर…
लोकसभा चुनाव 2024 पर असम के सीएम और बीजेपी नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि, “राज्य में चुनाव के दौरान कोई हिंसा या कोई गड़बड़ी नहीं हुई है. मेरा मानना है कि बीजेपी और उसके गठबंधन सहयोगियों को अच्छा परिणाम मिलेगा. लोग इस क्षेत्र में प्रगति के लिए वोट करेंगे.” पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर राज्य इस चुनाव में ऐतिहासिक भूमिका निभाएंगे। हम प्रधानमंत्री की भारी जीत देखेंगे.”
Election updates: 11 राज्यों में 1 बजे तक इतना मतदान
पश्चिम बंगाल | 49.27 प्रतिशत |
गोवा | 49.04 प्रतिशत |
मध्य प्रदेश | 44.67 प्रतिशत |
छत्तीसगढ़ | 46.14 प्रतिशत |
असम | 45.88 प्रतिशत |
उत्तर प्रदेश | 38.12 प्रतिशत |
दादर और नगर हवेली, दमन और दीव | 39.94 प्रतिशत |
कर्नाटक | 24.48 प्रतिशत |
बिहार | 36.69 प्रतिशत |
गुजरात | 37.83 प्रतिशत |
महाराष्ट्र | 31.55 प्रतिशत |
11 बजे तक किस राज्य में कितना मतदान?
पश्चिम बंगाल | 32.82 प्रतिशत |
गोवा | 30.94 प्रतिशत |
मध्य प्रदेश | 30.21 प्रतिशत |
छत्तीसगढ़ | 29.90 प्रतिशत |
असम | 27.34 प्रतिशत |
उत्तर प्रदेश | 26.12 प्रतिशत |
दादर और नगर हवेली, दमन और दीव | 24.69 प्रतिशत |
कर्नाटक | 24.48 प्रतिशत |
बिहार | 24.41 प्रतिशत |
गुजरात | 24.35 प्रतिशत |
महाराष्ट्र | 18.18 प्रतिशत |
इन 12 राज्यों की 93 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू होगी…