Lok sabha Election 2024: 26 अप्रैल यानी शुक्रवार को 88 सीटों पर मतदान हुआ. इस चरण में 13 राज्यों जिनमें से एक केंद्र शासित प्रदेश की 88 सीटों पर मतदान हुआ. इसमें करीब 18 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे. वहीं युवाओं की बात कर तो करीब 3.23 लाख मतदाता हैं. सौ साल से अधिक उम्र के 42226 मतदाता हैं. इस तरह लोकतंत्र महापर्व के दूसरे चरण में ये मतदाता 1202 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे.
लोकसभा चुनाव में दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है. 1 बजे तक हुए मतदान का आंकड़ा चुनाव आयोग ने जारी कर दिया है. आइए आपको बताते हैं कि अब तक 13 राज्यों में कहां कितनी वोटिंग हुई है.
1. | त्रिपुरा | 54.47 प्रतिशत |
2. | मणिपुर | 54.26 प्रतिशत |
3. | छत्तीसगढ़ | 53.09 प्रतिशत |
4. | पश्चिम बंगाल | 47.29 प्रतिशत |
5. | असम | 46.31 प्रतिशत |
6. | जम्मू-कश्मीर | 42.88 प्रतिशत |
7. | राजस्थान | 40.39 प्रतिशत |
8. | केरल | 39.26 प्रतिशत |
9. | मध्य प्रदेश | 38.96 प्रतिशत |
10. | कर्नाटक | 38.23 प्रतिशत |
11. | उत्तर प्रदेश | 35.73 प्रतिशत |
12. | बिहार | 33.80 प्रतिशत |
13. | महाराष्ट्र | 31.77 प्रतिशत |
सुबह 11 बजे तक त्रिपुरा में 36.42 प्रतिशत और छत्तीसगढ़ में 35.47 प्रतिशत मतदान हुआ
भारत के चुनाव आयोग के अनुसार, त्रिपुरा में मतदान प्रतिशत में काफी वृद्धि हुई है, क्योंकि उत्तर-पूर्वी राज्य में सुबह 11 बजे तक 36.42 प्रतिशत मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया. अन्य राज्य जहां अधिक मतदान हुआ, वे हैं छत्तीसगढ़ (35.47), मणिपुर (33.32), और पश्चिम बंगाल (31.25) महाराष्ट्र में कम मतदान हो रहा है, राज्य में 18.83 प्रतिशत मतदान हुआ है.
सुबह 11 बजे लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में भाग लेने वाले अन्य राज्यों के लिए मतदान प्रतिशत इस प्रकार हैं – असम – 27.43 प्रतिशत, बिहार – 21.68 प्रतिशत, जम्मू और कश्मीर – 26.61 प्रतिशत, कर्नाटक – 22.34 प्रतिशत , केरल–25.61 प्रतिशत, मध्य प्रदेश–28.15 प्रतिशत, राजस्थान–26.84 प्रतिशत, और उत्तर प्रदेश–24.31 प्रतिशत.
लोकसभा चुनाव-2024 की दूसरी परीक्षा कहां-कहां कितनी सीटों पर मतदान?
असम, 05 सीट, बिहार , 05 सीट, छत्तीसगढ़ 03 सीट, जम्मू-कश्मीर , 01 सीट, कर्नाटक , 14 सीट, केरल , 20 सीट, मध्य प्रदेश 06 सीट, महाराष्ट्र 08 सीट, राजस्थान 13 सीट, त्रिपुरा, 01 सीट, उत्तर प्रदेश, 08 सीट, पश्चिम बंगाल 03 सीट पर मतदात होने जा रहा है.
अपडेट जारी है…
Train accident in Kanpur : यूपी के कानपुर से हैरान कर देने वाली खबर सामने…
Kanhaiya Mittal : भारतीय जनता पार्टी को हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच एक बड़ा झटका…
iPhone 16 इंतजार हुआ खत्म, ऐप्पल अपनी नई iPhone 16 Series लॉन्च कर रहा. ऐप्पल…
Running Shoes : रनिंग जूतों की असली पहचान तभी होती है जब दौड़ने में अच्छा…
Viral News: गर्भावस्था के दौरान महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए…
Teachers' Day 2024: आजकल यह कहा जाता है कि भगवान हर जगह नहीं होते, इसलिए…
This website uses cookies.