Lok sabha Election 2024: देश में सोमवार यानी 13 मई को चौथे चरण का चुनाव हुआ. 19 अप्रैल से शुरु हुए चुनाव के पर्व को लेकर अब तक तीन चरणों का चुनाव सपन्न हो चुका है. वहीं पहले चरण में 102 सीटों पर मतदान हुआ तो वहीं दूसरे चरण में 88 सीटों पर मतदान हुआ था. अब चौथे चरण में 96 सीटों पर मतदान सम्पन्न हुआ.
अब देखना यह होगा जिसमें कई दिग्गद नेताओं की किस्मत दांव पर लगी है. सोमवार को सुचारू संचालन सुनिश्चित करते हुए मतदान प्रक्रिया की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे हुआ.
देश के 10 राज्यों में चौथे चरण के लिए मतदान जारी है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, शाम पांच बजे तक 62.31 फीसदी वोटिंग हुई है. राज्यों में कितने फीसदी वोटिंग हुई, इसके भी आंकड़े सामने आ चुके हैं.
राज्यों में 5 बजे तक वोटिंग प्रतिशत
आंध्र प्रदेश | 68.09 फीसदी |
बिहार | 54.14 फीसदी |
जम्मू एवं कश्मीर | 35.75 प्रतिशत |
झारखंड | 63.14 प्रतिशत |
मध्य प्रदेश | 68.01 फीसदी |
महाराष्ट्र | 52.49 फीसदी |
ओडिशा | 62.96 प्रतिशत |
तेलंगाना | 61.16 प्रतिशत |
उत्तर प्रदेश | 56.35 फीसदी |
पश्चिम बंगाल | 75.66 फीसदी |
जिसमें 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 96 संसदीय सीटों पर कब्जा है. लोकसभा चुनाव के साथ- साथ आंध्र प्रदेश विधानसभा की सभी 175 सीटें और ओडिशा विधानसभा की 28 सीटों पर मतदान होगी. लोकसभी की 96 सीटों पर 1717 उम्मीदवार मैदान में हैं. चुनाव आयोग ने 8.73 करोड़ महिलाएं सहित कुल 17.70 करोड़ से अधिक मतदाताओं की सुविधा के लिए 1.92 लाख मतदान केंद्र पर 19 लाख से अधिक चुनाव अधिकारियों की तैनाती है.
इन सीटों पर होगा चुनाव
Train accident in Kanpur : यूपी के कानपुर से हैरान कर देने वाली खबर सामने…
Kanhaiya Mittal : भारतीय जनता पार्टी को हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच एक बड़ा झटका…
iPhone 16 इंतजार हुआ खत्म, ऐप्पल अपनी नई iPhone 16 Series लॉन्च कर रहा. ऐप्पल…
Running Shoes : रनिंग जूतों की असली पहचान तभी होती है जब दौड़ने में अच्छा…
Viral News: गर्भावस्था के दौरान महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए…
Teachers' Day 2024: आजकल यह कहा जाता है कि भगवान हर जगह नहीं होते, इसलिए…
This website uses cookies.